अगले 10 सालों में भी बांग्लादेश नहीं लौटेंगी शेख हसीना : हाफ़िज़ उद्दीन
Breaking News

अगले 10 सालों में भी बांग्लादेश नहीं लौटेंगी शेख हसीना : हाफ़िज़ उद्दीन


विदेश 24 October 2026
post

अगले 10 सालों में भी बांग्लादेश नहीं लौटेंगी शेख हसीना : हाफ़िज़ उद्दीन

ढाका, 24 अक्टूबर। बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष हाफ़िज़ उद्दीन अहमद ने शनिवार को कहा कि उन्हें अगले 10 सालों तक पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश वापसी की कोई संभावना नजर नहीं आती।

हाफ़िज़ उद्दीन ने यह टिप्पणी भोला सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान की। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि शेख हसीना अगले 10 सालों में भी वापस आ पाएंगी।”

बांग्लादेश के अंग्रेज़ी अखबार 'द डेली स्टार' ने एक रिपोर्ट में बताया कि हाफिज उद्दीन ने अवामी लीग के शासनकाल की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने कार्यकाल में ऐसा माहौल बना दिया था, जिसमें समाज के ईमानदार, योग्य और निष्पक्ष लोगों के लिए चुनाव लड़ना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि अवामी लीग की गतिविधियों पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हाफ़िज़ उद्दीन ने चुनाव प्रणाली में बुनियादी सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे आम नागरिक भी चुनाव लड़ सकें। चुनाव में भाग लेने के लिए केवल धनबल ही नहीं, बल्कि जनता का समर्थन और सामाजिक स्वीकार्यता भी मायने रखनी चाहिए।

उन्होंने चुनाव आयोग से ऐसी व्यवस्था विकसित करने की अपील की, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन योग्य उम्मीदवारों को भी चुनाव लड़ने का अवसर मिल सके। वहीं, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और तटस्थ तरीके से कराए जाने चाहिए। पिछले 15 वर्षों के दौरान बांग्लादेश में चुनाव निष्पक्ष नहीं रहे हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER