दर्री में ट्रेलर और हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत
Breaking News

दर्री में ट्रेलर और हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत


छत्तीसगढ़ 19 October 2026
post

दर्री में ट्रेलर और हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

कोरबा, 19 अक्टूबर। दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार अलसुबह करीब 4 बजे ट्रेलर और हाइवा के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना दर्री थाना के समीप हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER