शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं सेंसेक्स और निफ्टी
Breaking News

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं सेंसेक्स और निफ्टी


विदेश 11 September 2026
post

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली, 11 सितंबर। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और गिरावट आ गई। हालांकि सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार होने लगा। रिकवरी शुरू होने के बावजूद पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत और निफ्टी 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 593.43 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,309.16 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक फिसल कर 74,160.16 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि सुबह 10 बजे से थोड़ी देर पहले खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 520.67 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,381.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 207.50 अंक यानी 0.88 प्रतिशत लुढ़क कर 23,270.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से यह सूचकांक फिसल कर 23,231.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया इसके बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 187.30 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,290.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,885 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 553 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,332 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से पांच शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इंफोसिस, ओएनजीसी और टीसीएस के शेयर 1.22 प्रतिशत से लेकर 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, अदानी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस और एटरनल के शेयर 3.18 प्रतिशत से लेकर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 138.36 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,902.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 46.30 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,477.80 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER