अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीजापुर में साक्षरता ध्वजारोहण
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीजापुर में साक्षरता ध्वजारोहण


शहर 10 September 2026
post

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीजापुर में साक्षरता ध्वजारोहण

बीजापुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

इसी क्रम में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में 01 से 15 सितम्बर 2026 तक प्रदेशभर में साक्षरता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वयस्कों को साक्षर बनाने एवं सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसी कारणवश स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके हैं। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 08 सितम्बर 2026 को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, बीजापुर में साक्षरता ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को उल्लास कार्यक्रम से जोड़ने का संदेश दिया गया। वहीं समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर  विश्वदीप द्वारा जिले के समस्त जिला अधिकारियों को उल्लास की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अधिकारियों से साक्षरता अभियान को जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाने तथा जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक साक्षरता का संदेश पहुंचाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिलेभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं शासकीय संस्थाओं में भी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जन-जन को साक्षर बनाने का संदेश दिया गया।

उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से जिले में ऐसे वयस्कों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रहे हैं। साक्षरता के साथ उन्हें दैनिक जीवन में आवश्यक पढ़ने-लिखने एवं बुनियादी गणना संबंधी ज्ञान प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

साक्षरता पखवाड़े के माध्यम से जिले में “हर व्यक्ति साक्षर, हर परिवार सशक्त” की भावना को साकार करने तथा शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।


You might also like!


RAIPUR WEATHER