बीजापुर, 09 जून। नगर पालिका क्षेत्र के शांतिनगर वार्ड में पेयजल संकट को लेकर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर के नेतृत्व में आज मंगलवार काे बड़ी संख्या में शांतिनगर वार्ड की महिलाओं ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और तत्काल जलापूर्ति बहाल करने की मांग उठाई।
धरना दे रही महिलाओं का कहना था कि पिछले पांच दिनों से शांतिनगर में नियमित जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित है। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर ने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा बाधित होना गंभीर विषय है, और नगर पालिका को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) बंसीलाल नूरेटी ने बताया कि शांतिनगर क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 35 टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। मरम्मत का कार्य जारी है और आज शाम तक समस्या दूर कर नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Breaking News
- सुकमा : सुकमा के शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
- सुकमा : बदलते बस्तर की बुलंद तस्वीर : मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में मिनपा ने गढ़ी विकास की नई इबारत
- अब 68 बिजली वितरण कंपनियां डिजिलॉकर पर उपलब्ध हैं।
- श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम घोषित, यशबर्धन सिंह चौहान होंगे कप्तान
- केंद्र सरकार ने ईथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर शून्य किया
- रामप्रसाद बिस्मिल: जिनके बलिदान ने आजादी की लौ को और प्रज्वलित किया
- प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
- पुरुषोत्तमी एकादशी: सुख, शांति और समृद्धि का पावन पर्व
- भारत-बुल्गारिया संबंधों को आधुनिक और भविष्योन्मुखी साझेदारी में बदलने की जरूरत: विदेश मंत्री
- विदिशा में 14 जून को रखी जाएगी कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला
बीजापुर के शांतिनगर वार्ड में पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन







