एलएंडटी चेयरमैन से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात, बंगाल में औद्योगिक निवेश पर हुई चर्चा
Breaking News

एलएंडटी चेयरमैन से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात, बंगाल में औद्योगिक निवेश पर हुई चर्चा


व्यापार 06 June 2026
post

एलएंडटी चेयरमैन से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात, बंगाल में औद्योगिक निवेश पर हुई चर्चा

कोलकाता, 06 जून। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को दमदम एयरपोर्ट पर लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस.एन. सुब्रह्मण्यम के साथ मुलाकात की। यह बैठक लगभग 30 मिनट तक चली, जिसमें राज्य के औद्योगिक पुनरुत्थान और निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान पश्चिम बंगाल में मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने और आर्थिक विकास को गति देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करना है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं मौजूद हैं और उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं के साथ रणनीतिक साझेदारी राज्य की अर्थव्यवस्था को नए स्तर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने इस मुलाकात को “ फ्रूटफुल और सार्थक” बताते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के लिए ऐसे संवाद भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे राज्य में निवेश का माहौल और मजबूत होगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER