रायपुर । जल संसाधन विभाग द्वारा सुकमा जिले के विकासखण्ड सुकमा के अंतर्गत रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1 करोड़ 16 लाख 6 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पहल सुकमा क्षेत्र में कृषि विकास को गति देने और स्थानीय किसानों की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
योजना के मुख्य लाभ एवं क्रियान्वयन
इस योजना के प्रस्तावित कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर क्षेत्र के स्थानीय किसानों को 69 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। जल संसाधन विभाग द्वारा इस योजना के कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य अभियंता, गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग (जगदलपुर) को आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। योजना के पूर्ण होने के बाद, रूपांकित सिंचाई क्षमता में आ रही कमी पूरी होगी और पूरे क्षेत्र को पर्याप्त सिंचाई का लाभ मिलेगा।
Breaking News
- श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 5 जून से
- सीईसी ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन, गलत जानकारियों के प्रसार रोकने पर चर्चा
- बस्तर के किसान पाकलूराम ने नैनो डीएपी व यूरिया के संतुलित उपयोग से बढ़ाया उत्पादन
- लखपति दीदी रत्ना ठाकुर बिहान से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर
- माय भारत ने शुरू किया ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’, सीमावर्ती गांवों में युवा भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा
- US ने केशम द्वीप पर हमला किया, ईरान ने मिसाइलें दागीं
- Nepal में प्रभूनाथ बाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, दो घायल
- कलेक्टर जनदर्शन में मिला 110 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
- भारत से वीरगंज सीमा होते हुए 10 महीनों में 2079 करोड़ रुपये के खाद्यान्न का आयात
- तृणमूल में दो फाड़ के संकेत, 58 विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ स्वीकृत







