सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गया। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हालात पर पैनी नजर रखे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार, तोंगपाल थाना क्षेत्र के साडरापाल गांव में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोंगपाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायल ग्रामीणों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Breaking News
- श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 5 जून से
- सीईसी ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन, गलत जानकारियों के प्रसार रोकने पर चर्चा
- बस्तर के किसान पाकलूराम ने नैनो डीएपी व यूरिया के संतुलित उपयोग से बढ़ाया उत्पादन
- लखपति दीदी रत्ना ठाकुर बिहान से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर
- माय भारत ने शुरू किया ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’, सीमावर्ती गांवों में युवा भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा
- US ने केशम द्वीप पर हमला किया, ईरान ने मिसाइलें दागीं
- Nepal में प्रभूनाथ बाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, दो घायल
- कलेक्टर जनदर्शन में मिला 110 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
- भारत से वीरगंज सीमा होते हुए 10 महीनों में 2079 करोड़ रुपये के खाद्यान्न का आयात
- तृणमूल में दो फाड़ के संकेत, 58 विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल







