फुटबॉल: पीएसजी ने लगातार दूसरी बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता
Breaking News

फुटबॉल: पीएसजी ने लगातार दूसरी बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता


खेल 31 May 2026
post

फुटबॉल: पीएसजी ने लगातार दूसरी बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता

31 मई । फुटबॉल में, पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लगातार दूसरी बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है। बुडापेस्ट में फाइनल में पीएसजी ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया।
 
मैच की शुरुआत में आर्सेनल ने छठे मिनट में काई हावर्ट्ज़ के गोल की मदद से बढ़त बना ली। इसके बाद पीएसजी के उस्मान डेम्बेले ने 65वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
 
निर्धारित 90 मिनट और फिर अतिरिक्त 30 मिनट के खेल के बाद भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। 
 
यूईएफए चैंपियंस लीग यूरोप की सबसे बड़ी क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता है। इसमें विभिन्न देशों की शीर्ष क्लब टीमें हिस्सा लेती हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER