Gold-Silver Price Crash: सोना ₹5000 और चांदी ₹9400 तक टूटी, 3 दिन में गोल्ड 9% सस्ता; क्या 2027 में फिर आएगी तेजी
Breaking News

Gold-Silver Price Crash: सोना ₹5000 और चांदी ₹9400 तक टूटी, 3 दिन में गोल्ड 9% सस्ता; क्या 2027 में फिर आएगी तेजी


व्यापार 20 November 2026
post

Gold-Silver Price Crash: सोना ₹5000 और चांदी ₹9400 तक टूटी, 3 दिन में गोल्ड 9% सस्ता; क्या 2027 में फिर आएगी तेजी

सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बाजार की ताजा गिरावट पर नजर डाल लीजिए. पिछले कुछ कारोबारी दिनों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में ऐसी गिरावट आई है कि निवेशकों के हजारों रुपये डूब गए हैं. शुक्रवार, 20 नवंबर को भी घरेलू वायदा बाजार में सोना करीब 4% और चांदी लगभग 6% टूट गई. सोने का भाव ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1.48 लाख प्रति किलो के आसपास आ गई. 

इस गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ाने की चिंता, मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड पर मिल रहा ज्यादा रिटर्न है. हालांकि, बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज कंपनियों को 2027 तक सोने और चांदी में अच्छी तेजी की उम्मीद है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹4,891 यानी 3.84% गिरकर ₹1,22,561 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव ₹1,27,452 था। सोना अगस्त 2025 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया.

वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹9,432 यानी 5.99% टूटकर ₹1,48,050 प्रति किलो रह गई. पिछला भाव ₹1,57,482 था. चांदी सितंबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई.

You might also like!


RAIPUR WEATHER