टोक्यो (जापान), 18 नवंबर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जापान के रक्षा मंत्रालय पहुंच गए हैं। वहां जापान के रक्षामंत्री शिनजिरो कोइज़ुमी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सिंह को औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह टोक्यो की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा (18-19 नवंबर) पर हैं। इस दौरान वे कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय रक्षा वार्ता करेंगे और भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ मिलकर चौथे भारत-जापान विदेश और रक्षामंत्री स्तरीय संवाद (2+2) की सह-अध्यक्षता करेंगे।
राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में जापान पहुंचने की पुष्टि की। उन्होंने वहां के रक्षामंत्री शिनजिरो कोइज़ुमी के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। सिंह के एक्स हैंडल पर इस फोटो के परिचय में लिखा गया, ''हम योकोसुका स्थित जेएमएसडीफ नौसैनिक अड्डे की ओर जा रहे हैं। मेरे जापानी समकक्ष एक बेहतरीन मेजबान की भूमिका निभा रहे हैं।''
Breaking News
- रायपुर : एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह पदक जीतकर रचा नया अध्याय
- नक्सलवाद के खात्मा हाेने पर 35 वर्ष बाद बीजापुर विधायक ग्राम बंदेपारा पहुंचे
- 'वंदे मातरम शिविर' में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता का मंत्र
- रायपुर : राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- ऋषभ पंत ने KL राहुल से कर दी Kiss की डिमांड, सुनकर हैरान रह गए भारतीय बल्लेबाज!
- डिजिटल हेल्थकेयर को नई ऊंचाई देगा मल्टीलिंगुअल AI, BHASHINI CEO ने समझाया महत्व
- भारत के लिए करो या मरो वाला होगा क्राइस्टचर्च टेस्ट, हारते ही WTC के फाइनल से होंगे बाहर,
- मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर शुभमन गिल की सफाई, बोले- यह मुश्किल फैसला था, मजबूत वापसी करेंगे
- 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सुरक्षा पर रहेगा जोर
राजनाथ सिंह जापान के रक्षा मंत्रालय पहुंचे, सोशल मीडिया में अपने समक्षक के साथ का फोटो किया साझा








