काठमांडू, 17 नवंबर । नेपाल के काभ्रेपलांचोक जिले के पांचखाल स्थित व्हाइट पार्क रिसॉर्ट में पुलिस ने छापेमारी करके 36 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं।
जिला पुलिस कार्यालय काभ्रेपलांचोक के सूचना अधिकारी डीएसपी रविन बिष्ट के अनुसार चीनी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन कार्यालय और जिला पुलिस कार्यालय की संयुक्त टीम ने रिसॉर्ट में छापा मारा। इस दौरान कुछ लैपटॉप और मोबाइल फोन के साथ 36 चीनी नागरिकों को नियंत्रण में लिया गया है। इनमें 31 पुरुष और 5 महिलाएं हैं।
डीएसपी बिष्ट ने बताया कि आगे की जांच के लिए नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) की अतिरिक्त जांच टीम को भी बुलाया गया है।इस संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन कार्यालय की ओर से अधिकृत अधिकारी सुनीता थापा ने नेतृत्व किया, जबकि जिला पुलिस कार्यालय की ओर से डीएसपी रविन बिष्ट ने टीम का नेतृत्व किया।
पुलिस के मुताबिक घटना की विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बीच यह भी सामने आया है कि पांचखाल के अलावा धुलिखेल के देवीथान स्थित गन्तव्य रिसॉर्ट, पनौती के थुम्की रिसॉर्ट और बल्थली माउंटेन रिसॉर्ट सहित कई अन्य रिसॉर्ट में भी चीनी नागरिक रह रहे हैं। इन रिसॉर्ट में रहने वाले चीनी नागरिक हर महीने किराये के रूप में बड़ी रकम का भुगतान कर रहे हैं।
Breaking News
- रायपुर : एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह पदक जीतकर रचा नया अध्याय
- नक्सलवाद के खात्मा हाेने पर 35 वर्ष बाद बीजापुर विधायक ग्राम बंदेपारा पहुंचे
- 'वंदे मातरम शिविर' में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता का मंत्र
- रायपुर : राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- ऋषभ पंत ने KL राहुल से कर दी Kiss की डिमांड, सुनकर हैरान रह गए भारतीय बल्लेबाज!
- डिजिटल हेल्थकेयर को नई ऊंचाई देगा मल्टीलिंगुअल AI, BHASHINI CEO ने समझाया महत्व
- भारत के लिए करो या मरो वाला होगा क्राइस्टचर्च टेस्ट, हारते ही WTC के फाइनल से होंगे बाहर,
- मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर शुभमन गिल की सफाई, बोले- यह मुश्किल फैसला था, मजबूत वापसी करेंगे
- 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सुरक्षा पर रहेगा जोर
नेपाल में 36 चीनी नागरिक हिरासत में, लैपटॉप और मोबाइल बरामद








