नई दिल्ली, 13 नवंबर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सम्मेलन में एससीओ के सभी 10 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पर्यवेक्षक और संवाद साझेदार देशों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी शुक्रवार केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत मंडपम में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस फोरम का उद्देश्य एससीओ देशों के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन सभ्यताओं, कला, साहित्य और ऐतिहासिक परंपराओं के माध्यम से आपसी सहयोग तथा जन-जन के संबंधों को मजबूत करना है।
इस फोरम के गठन का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था। इस पहल के माध्यम से सदस्य देशों को अपनी हजारों वर्ष पुरानी सभ्यताओं और सांस्कृतिक उपलब्धियों को साझा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है।
Breaking News
- डिग्री अवसर देगी, पहचान आपके स्किल से होगी : राजनाथ सिंह
- CII ने 2047 तक भारत के $26.5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को सपोर्ट करने के लिए फाइनेंशियल सेक्टर में 15 सुधारों का प्रस्ताव दिया
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के साथ होने वाले किसी भी संभावित सौदे को अमेरिकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।
- राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे के निधन पर शोक व्यक्त किया
- मातृभूमि के रक्षक वीर दुर्गादास राठौड़
- स्प्राउट्स खाने के फायदे
- चार देशों की कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय अंडर-20 टीम की शानदार शुरुआत
- भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय प्रवास पर आज पहुंचेंगे रायपुर
- हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत
- पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के विधायकों के विशेष अधिकार खत्म, राष्ट्रपति ने जारी किए पांच अध्यादेश
एससीओ के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन








