नई दिल्ली, 13 नवंबर घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 1,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,180 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये चमकीली धातु आज भी गुरुवार के भाव पर ही कारोबार कर रही है।
कीमत में बदलाव होने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,28,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,28,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण यह चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,39,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,28,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,28,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,28,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- डिग्री अवसर देगी, पहचान आपके स्किल से होगी : राजनाथ सिंह
- CII ने 2047 तक भारत के $26.5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को सपोर्ट करने के लिए फाइनेंशियल सेक्टर में 15 सुधारों का प्रस्ताव दिया
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के साथ होने वाले किसी भी संभावित सौदे को अमेरिकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।
- राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे के निधन पर शोक व्यक्त किया
- मातृभूमि के रक्षक वीर दुर्गादास राठौड़
- स्प्राउट्स खाने के फायदे
- चार देशों की कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय अंडर-20 टीम की शानदार शुरुआत
- भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय प्रवास पर आज पहुंचेंगे रायपुर
- हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत
- पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के विधायकों के विशेष अधिकार खत्म, राष्ट्रपति ने जारी किए पांच अध्यादेश
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं








