मुंबई, 11 नवंबर रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण: भाग 1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड के बाद कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई में मजबूती बनी हुई है। रिलीज के छह दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 94.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशी बाजारों में छठे दिन फिल्म ने करीब 35 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही विदेशों में कुल कमाई 297 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह फिल्म का दुनियाभर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये हो गया है।
इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। मंगलवार को कमाई में करीब 12.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कारोबार मजबूत बना हुआ है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Breaking News
- रायपुर : एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह पदक जीतकर रचा नया अध्याय
- नक्सलवाद के खात्मा हाेने पर 35 वर्ष बाद बीजापुर विधायक ग्राम बंदेपारा पहुंचे
- 'वंदे मातरम शिविर' में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता का मंत्र
- रायपुर : राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- ऋषभ पंत ने KL राहुल से कर दी Kiss की डिमांड, सुनकर हैरान रह गए भारतीय बल्लेबाज!
- डिजिटल हेल्थकेयर को नई ऊंचाई देगा मल्टीलिंगुअल AI, BHASHINI CEO ने समझाया महत्व
- भारत के लिए करो या मरो वाला होगा क्राइस्टचर्च टेस्ट, हारते ही WTC के फाइनल से होंगे बाहर,
- मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर शुभमन गिल की सफाई, बोले- यह मुश्किल फैसला था, मजबूत वापसी करेंगे
- 25 नवंबर से शुरू होगा ‘नई चेतना 5.0’ अभियान, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सुरक्षा पर रहेगा जोर
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का जलवा बरकरार, छह दिनों में 800 करोड़ के पार








