बीजापुर, 07 नवंबर। स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के संचालन पर रोक लगाने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा संप्रभुता और स्वदेशी संचार तकनीक के संरक्षण की मांग को लेकर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, जिला बीजापुर द्वारा आज शनिवार काे जिला कलेक्टर विश्वदीप को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के संचालन से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के पहलुओं पर चिंता व्यक्त करते हुए देश की डेटा संप्रभुता और संचार व्यवस्था की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया। संगठन का कहना है कि देश में संचार तकनीक के विकास और विस्तार के साथ स्वदेशी तकनीक को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि भारत तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। इस दौरान स्वावलंबी भारत अभियान की जिला प्रशिक्षिका कुमारी रीना ककेम एवं वेंकट कॉलेज की स्वावलंबी भारत अभियान की टीम इलेवन के सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित विषयों पर आवश्यक ध्यान देने की मांग की। संगठन ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए स्वदेशी तकनीक के सम्मान, संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।
Breaking News
- डिग्री अवसर देगी, पहचान आपके स्किल से होगी : राजनाथ सिंह
- CII ने 2047 तक भारत के $26.5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को सपोर्ट करने के लिए फाइनेंशियल सेक्टर में 15 सुधारों का प्रस्ताव दिया
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के साथ होने वाले किसी भी संभावित सौदे को अमेरिकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।
- राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे के निधन पर शोक व्यक्त किया
- मातृभूमि के रक्षक वीर दुर्गादास राठौड़
- स्प्राउट्स खाने के फायदे
- चार देशों की कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय अंडर-20 टीम की शानदार शुरुआत
- भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय प्रवास पर आज पहुंचेंगे रायपुर
- हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत
- पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के विधायकों के विशेष अधिकार खत्म, राष्ट्रपति ने जारी किए पांच अध्यादेश
स्वदेशी जागरण मंच ने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने सौंपा ज्ञापन








