म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. पिछले 30 साल के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के इक्विटी मार्केट ने औसतन करीब 13% सालाना रिटर्न दिया है. इससे पता चलता है कि लंबे समय तक शेयर बाजार में निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. DSP Mutual Fund की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 15 ग्लोबल बाजारों में बेहतर परफॉर्म करने वाले देशों में शामिल है. इस रिपोर्ट में SIP और एकमुश्त (एक बार में जमा होने वाली रकम) निवेश के रिटर्न की तुलना की गई है. आइए विस्तार से जानते हैं
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 30 साल में SIP के जरिए निवेश करने पर करीब 13.3% सालाना रिटर्न मिला. वहीं, एकमुश्त निवेश पर लगभग 13% रिटर्न रहा.
ब्राजील इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. वहां SIP से 14.8% औरएकमुश्त निवेश से 16.4% रिटर्न मिला. इसके बाद भारत का स्थान रहा. मेक्सिको में SIP से 12.3% और एकमुश्त निवेश से 14.2% रिटर्न मिला.
अमेरिका में SIP से 11% और एकमुश्त निवेश से 10.2% रिटर्न दर्ज किया गया. जापान में SIP का रिटर्न 9.9% रहा, जबकि एकमुश्त निवेश पर 5.5% मिला








