नई दिल्ली, 12 सितंबर वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनकी भारत यात्रा की जानकारी दी।
रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग का नई दिल्ली पहुंचने पर स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उनकी अगवानी की।
उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंधों और सहयोग पर आधारित है। दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा, वित्तीय प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिजों तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में सहयोग लगातार विस्तार पा रहा है।
जायसवाल ने कहा कि भारत और वियतनाम बहुपक्षीय मंचों पर भी निकट सहयोग के साथ काम कर रहे हैं।
Breaking News
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय
- उत्तर बस्तर कांकेर : दूरस्थ अंचलों में कलेक्टर ने किया अस्पताल, स्कूल और छात्रावासों का सघन निरीक्षण
- चिन्मयकृष्ण दास के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु का वामपंथियों पर निशाना, माकपा ने किया पलटवार
- मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मांडविया और गिरिराज से की मुलाकात, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा
- डिलीवरी कंपनियों के मैनेजरों की बैठक, ट्रैफिक नियमों के पालन और चरित्र सत्यापन के निर्देश
- सांस्कृतिक अस्मिता की ‘घर वापसी’: छत्तीसगढ़ का जनजाति समाज फिर लौटा अपनी मूल संस्कृति की ओर
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री
- रोज़ आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे
- सऊदी अरब ने कच्चे तेल की पाइपलाइन ‘ईस्ट-वेस्ट’ काे बंद करने का किया ऐलान
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री







