18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है।
Breaking News

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है।


देश 12 September 2026
post

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है।

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने जा रहा है। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात सहित ग्यारह प्रमुख उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाएं एक साथ आएंगी।
 
इस उच्च स्तरीय सम्मेलन के दौरान, ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं द्वारा वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आपदा से निपटने की क्षमता और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। यह शिखर सम्मेलन भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है, जिसका विषय है, "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण।"
 
इस उच्चस्तरीय शिखर सम्मेलन में कई प्रमुख विश्व नेता भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन भी शामिल होंगे।
 
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्राजील का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री माउरो विएरा करेंगे, जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद भी उपस्थित रहेंगे। 
 
शिखर सम्मेलन का शुभारंभ ब्रिक्स सदस्य देशों के लिए "समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को सुदृढ़ करना" विषय पर एक बंद सत्र के साथ होगा। ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम में भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे। इसके बाद संयुक्त वृक्षारोपण समारोह और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित भव्य रात्रिभोज होगा।
 
प्रधानमंत्री आज शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की एक श्रृंखला आयोजित करने वाले हैं। इनमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ बैठकें शामिल हैं।
 
नई दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन 2026 का केंद्र बन गया है, जहां वैश्विक उथल-पुथल और अस्थिरता के दौर में विश्व नेता एकत्रित हो रहे हैं। ये नेता पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में संघर्ष, ऊर्जा संकट और जलवायु परिवर्तन की पृष्ठभूमि में मिल रहे हैं। ब्रिक्स प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक नीति समन्वय के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। यह वह प्रमुख मंच है जहां ये राष्ट्र वैश्विक शासन पर एक साझा रुख अपनाते हैं। निरंतर संवाद के माध्यम से, यह बहुपक्षीय संस्थानों के भीतर वैश्विक दक्षिण के हितों को आगे बढ़ाने का एक माध्यम बन गया है। इसके एजेंडे में विकास, वित्त, प्रौद्योगिकी, व्यापार और जन-जन आदान-प्रदान शामिल हैं।
 
यह समूह वैश्विक स्तर पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बढ़ते आर्थिक महत्व और आकांक्षाओं को दर्शाता है। भारत की अध्यक्षता "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" विषय पर आधारित है। यह विषय विकास, स्थिरता और नवाचार को एजेंडा के केंद्र में रखता है। यह वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं को भी उजागर करता है। 

You might also like!


RAIPUR WEATHER