वित्तीय कार्रवाई कार्यबल ने वित्तीय अपराधों में गेमिंग प्लेटफॉर्म के बढ़ते दुरुपयोग पर चेतावनी दी
Breaking News

वित्तीय कार्रवाई कार्यबल ने वित्तीय अपराधों में गेमिंग प्लेटफॉर्म के बढ़ते दुरुपयोग पर चेतावनी दी

विदेश 10 September 2026
post

वित्तीय कार्रवाई कार्यबल ने वित्तीय अपराधों में गेमिंग प्लेटफॉर्म के बढ़ते दुरुपयोग पर चेतावनी दी

वित्तीय कार्रवाई कार्यबल ने देशों को वित्तीय अपराधों के लिए गेमिंग और विभिन्‍न जुआ प्लेटफार्म के बढ़ते दुरुपयोग के बारे में चेतावनी दी है।

कार्यबल ने कहा कि अपराधी जुआ प्लेटफार्म का उपयोग करके बिना जुआ खेले ही धन का लेन-देन कर रहे हैं। बड़ी रकम को कई छोटे लेन-देनों में बांटने के साथ ही पकड़े जाने से बचने के लिए असामान्य या समन्वित दांव लगा रहे हैं। कार्यबल ने अवैध और बिना लाइसेंस वाले ऑनलाइन जुए को भी एक बड़ा जोखिम बताया है। अपराधी अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए कई भुगतान विधियों, फर्जी पहचान और जटिल स्वामित्व संरचनाओं का उपयोग कर सकते हैं।

वित्तीय कार्रवाई कार्यबल के नए जोखिम संकेतक सरकारों, नियामकों और व्यवसायों को संदिग्ध लेन-देन का पता लगाने और धन शोधन, आतंकवादी वित्तपोषण और गेमिंग और जुआ क्षेत्रों से जुड़े अन्य वित्तीय अपराधों से निपटने में मदद करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं।

You might also like!

RAIPUR WEATHER