जगदलपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी-नेट परीक्षा आगामी 9 और 10 सितंबर को देश भर के लगभग 274 शहरों में आयोजित की जा रही है। बस्तर जिले में इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में चित्रकोट रोड स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धरमपुरा नं.-03 को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरों से सघन निगरानी, परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग और सिग्नल जैमर जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।
Breaking News
- यूएस ओपन: कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबलेंका को हराकर महिला एकल खिताब जीता।
- महिला एशिया कप: फाइनल में आज भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन श्रीलंका से होगा
- ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा पत्र भारतीय व्यापारियों और एमएसएमई के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगी: खंडेलवाल
- प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित भव्य रात्रिभोज में विश्व नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए।
- यूएस ओपन 2026: शेल्टन इतिहास रचने से एक कदम दूर, फाइनल में ज्वेरेव से होगी खिताबी जंग
- CG मौसम: आज भी रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छाता-रेनकोट रखें साथ
- लगातार बारिश से जलाशयों का बढ़ा जलस्तर, गंगरेल से 34,282 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज न्यूयॉर्क में 23 सितंबर को ट्रंप से करेंगे मुलाकात
- बांग्लादेश में पद्मा नदी में नाव पलटी, 10 लोगों को बीएसएफ ने बचाया
- ब्रिक्स के सदस्य देशों का सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का आह्वान
यूजीसी-नेट परीक्षा 9 व 10 सितंबर को







