दुबई दौरे के तीसरे दिन कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Breaking News

दुबई दौरे के तीसरे दिन कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


विदेश 08 September 2026
post

दुबई दौरे के तीसरे दिन कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से अपने दुबई दौरे के तीसरे दिन आज दुबई में कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। वे संयुक्‍त अरब अमीरात-यूएई के प्रमुख निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ व्यक्तिगत बैठक करेंगे। वे राज्य में निवेश के अवसरों और सरकार की निवेशक-हितैषी नीतियों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस से भी मुलाकात करेंगे। चैंबर के सदस्यों और भारतीय व्यवसाय और व्यावसायिक परिषद-आईबीपीसी शारजाह के प्रतिनिधियों के साथ एक गोलमेज बैठक भी आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री भोपाल में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक शिखर सम्‍मेलन 2027 में निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। वे मध्य प्रदेश में निवेश करें सत्र में यूएई के उद्योगपतियों से भी बातचीत करेंगे।

डॉ. यादव ने कल एआईएम कांग्रेस 2026 के उद्घाटन सत्र में भाग लिया और मध्य प्रदेश मंडप का उद्घाटन किया। उन्होंने विनिर्माण, फार्मा, पर्यटन, कृषि, लॉजिस्टिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के संबंध में यूएई और रूस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कीं। उन्होंने यूएई की अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री से भी मुलाकात की और पर्यटन तथा औद्योगिक निवेश पर चर्चा की। लूलू ग्रुप के अध्‍यक्ष यूसुफ अली के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादों की खरीद, खाद्य प्रसंस्करण और भंडारण पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को मध्य प्रदेश के विकास में भागीदार बनने और वैश्विक निवेशक शिखर सम्‍मेलन 2027 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER