अमरीका ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना पर हमला किया तो जवाबी कार्रवाई हो सकती है: ईरान
Breaking News

अमरीका ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना पर हमला किया तो जवाबी कार्रवाई हो सकती है: ईरान


विदेश 08 September 2026
post

अमरीका ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना पर हमला किया तो जवाबी कार्रवाई हो सकती है: ईरान

ईरान ने चेतावनी दी है कि उसकी संपत्तियों पर अमरीका के किसी भी और हमले से खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना पर जवाबी कार्रवाई हो सकती है। इन ऊर्जा अवसंरचनाओं में अमरीकी तेल और गैस हित भी शामिल हैं।

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़ेर क़लीबाफ़ ने कहा, हमारी संपत्तियों पर हमला करोगे तो तुम्हें भी हमला झेलना पड़ेगा। यह चेतावनी सप्ताहांत में जहाजों पर हुए अमरीकी-ईरानी हमलों के बाद आई है, जिससे तेल की कीमतें लगभग छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। यह चेतावनी बढ़ते तनाव के बीच आई है। संघर्ष को समाप्त करने और खाड़ी क्षेत्र में सामान्य ऊर्जा प्रवाह बहाल करने के लिए किसी भी राजनयिक सफलता के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं।

इस बीच, रविवार को इससे पहले वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेज़ाई ने कहा कि तेहरान जल्द ही खाड़ी में एक प्रतिबंधित क्षेत्र की घोषणा करेगा और जलडमरूमध्य के माध्यम से एक नया जहाजरानी गलियारा शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वहां से शुरू होगा जहां से ईरान की अमरीकी नौसैनिक नाकाबंदी शुरू होती है। उन्‍होंने बताया कि इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाले जहाजों को संभवतः ईरानी प्रतिबंध सूची में डाल दिया जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER