विदेश मामलों के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा के दौरान वहां के भारतीय समुदाय से बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह मुलाकात दूतावास के संरक्षण में अखिल भारतीय संचालन समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई।
श्री सिंह ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्र में भारत और सऊदी अरब के संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय के अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के विजन को साकार करने में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया।








