कब्ज की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। खराब खान-पान, कम फाइबर लेना, पर्याप्त पानी न पीना और शारीरिक गतिविधि की कमी इसकी वजह बन सकती है। गट हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट परिधि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है, जिन्हें डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र को बेहतर रखने और कब्ज की समस्या को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
कीवी: कीवी में फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो मल को नरम करने और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसे नाश्ते या मिड-मॉर्निंग स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है।
अलसी के बीज: अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। ये मल बढ़ाने और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इन्हें पीसकर दही, स्मूदी या दलिया में मिलाकर लिया जा सकता है। साथ ही, फाइबर बढ़ाते समय पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।
इन बातों का भी रखें ख्याल
ज़्यादा फ़ाइबर वाले फ़ूड्स को एकदम से नहीं, बल्कि धीरे-धीरे अपनी डाइट में शामिल करें। फ़ाइबर की मात्रा अचानक बढ़ाने से कभी-कभी ब्लोटिंग (पेट फूलना), गैस या बेचैनी हो सकती है।
ध्यान रखें कि आप पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। फ़ाइबर तब सबसे अच्छा काम करता है जब शरीर में पानी की कमी न हो।








