भोपाल, 07 अगस्त उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने मध्य प्रदेश के देवास निवासी तेल कारोबारी अशोक जैन की करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की है। यह कार्रवाई रिफाइनरी पाइपलाइन से तेल चोरी के तीन साल पुराने मामले में की गई।
मथुरा पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। सोनकच्छ के तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट हर्षल बहरानी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मथुरा पुलिस की टीम देवास पहुंची थी। यहां सोनकच्छ प्रशासन के सहयोग से टीम ने सोनकच्छ तहसील की जमीनों और एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है, साथ ही कुर्क की गई संपत्तियों पर मथुरा जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का बोर्ड लगाया गया है और संबंधित गांवों में मुनादी भी कराई गई।
पुलिस के अनुसार, करीब तीन साल पहले मथुरा के फरह क्षेत्र के सेरसा गांव के पास रिफाइनरी पाइपलाइन में सेंध लगाकर बड़े पैमाने पर तेल चोरी की गई थी। जांच में इस मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने गिरोह के 11 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी।
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अशोक जैन ने कथित अवैध कमाई से मध्य प्रदेश में कई संपत्तियां खरीदी थीं। इनमें इंदौर स्थित एक पेट्रोल पंप, देवास जिले में तीन कृषि भूमि और दो प्लॉट शामिल हैं। इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इन्हें कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
Breaking News
- भारत में अप्रैल-जुलाई तिमाही में तैयार इस्पात का उत्पादन 4.7% बढ़ा, जबकि खपत में 7.9% की वृद्धि हुई।
- हिंदुस्तान कॉपर की ओएफएस संस्थागत निवेशकों के लिए खुली, फ्लोर प्राइस 514 रुपये प्रति शेयर
- सुमैक्स इंजीनियरिंग का आईपीओ लॉन्च, पहले घंटे में ही हुआ फुली सब्सक्राइब
- नौसेना दूसरे स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निपुण’ को कमीशन करने के लिए तैयार
- 'पांचवां स्थान': वीरेंद्र कुमार ने स्कूली छात्रों के साथ बातचीत में सहानुभूति और डिजिटल जिम्मेदारी पर जोर दिया
- इजराइल के नेतन्याहू का कहना है कि ईरान ने उनके एक बेटे की हत्या करने की कोशिश की।
- अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में स्थित नेवादा में लगी जंगल की आग ने दर्जनों घरों को नष्ट कर दिया और सात लोगों को घायल कर दिया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने युवा राजनयिकों से पोस्टिंग वाले देशों में ज़मीनी स्तर पर जुड़ने और स्थानीय समुदायों के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जापान के प्रमुख वित्तीय तथा निवेश संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की
- जैविक खेती को बढ़ावा देने 160 पंचायतों में तैयार किए गए जीवामृत मॉडल फार्म
यूपी पुलिस की मप्र में बड़ी कार्रवाई, देवास के तेल कारोबारी अशोक जैन की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क








