डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण के पहले दौर के बाद वाणी, आयशा और रिया की संयुक्त बढ़त
Breaking News

डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण के पहले दौर के बाद वाणी, आयशा और रिया की संयुक्त बढ़त


खेल 05 August 2026
post

डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण के पहले दौर के बाद वाणी, आयशा और रिया की संयुक्त बढ़त

अनुभवी गोल्फर वाणी कपूर, 16 वर्षीय आयशा गुप्ता और युवा गोल्फर रिया जाडोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीमेंस प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 11वें चरण के पहले दौर के बाद संयुक्त बढ़त हासिल कर ली।

तीनों खिलाड़ियों ने बुधवार को क्लोवर ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में 4-अंडर 67 का स्कोर बनाया।

वाणी कपूर ने पहले टी से शुरुआत करते हुए शुरुआती छह होल में तीन बर्डी लगाकर दमदार आगाज किया। इसके बाद उन्होंने 13वें और 15वें होल पर भी बर्डी बनाई, हालांकि 14वें होल पर एक बोगी कर बैठीं।

इसके बावजूद उन्होंने 67 का शानदार स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान साझा किया।

16 वर्षीय खिलाड़ी आयशा गुप्ता ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दसवें टी से शुरुआत करने वाली आयशा ने पूरे दौर में एक भी बोगी नहीं की और दो-दो बर्डी दोनों हिस्सों में लगाकर बोगी-फ्री 67 का स्कोर बनाया। आयशा को भारतीय स्टार गोल्फर शुभंकर शर्मा से प्रेरणा मिली है और वह राउंडग्लास अकादमी से प्रशिक्षण ले रही हैं।

रिया जाडोन ने भी शानदार खेल दिखाया।

उन्होंने छह होल के दौरान पांच बर्डी और दो बोगी लगाईं तथा नौवें होल पर बर्डी के साथ अपना दौर समाप्त कर 67 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की। हीना कांग ने चार बर्डी और एक बोगी की मदद से 3-अंडर 68 का स्कोर बनाकर चौथा स्थान हासिल किया।

अनुभवी अमनदीप द्राल, प्रिया कुमारी, शगुन नारायण, स्मृति भार्गव और जैस्मिन शेखर 1-अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। अन्वी दहिया और केतकी सूद ने पार 71 का स्कोर बनाया और संयुक्त 10वें स्थान पर रहीं। पहले दिन कुल 11 खिलाड़ियों ने पार या उससे बेहतर स्कोर किया।

इस सत्र में कई खिताब जीत चुकी रिद्धिमा दिलावरी और उभरती खिलाड़ी मननत बरार 1-ओवर 72 के स्कोर के साथ नयनिका सांगा, अन्विता नरेंद्र और लावण्या जाडोन के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर हैं।

डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण में कुल 53 खिलाड़ी, जिनमें आठ शौकिया खिलाड़ी शामिल हैं, हिस्सा ले रही हैं। हाल के सप्ताहों में प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी लगातार देखने को मिल रही है। शौकिया खिलाड़ियों के प्रभावशाली प्रदर्शन ने घरेलू महिला गोल्फ प्रतियोगिता को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER