सलमान खान की 1991 की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम, 7 मिलियन बिकी कॉपी, 9 गानों की प्लेलिस्ट को बार बार सुनेंगे आप
Breaking News

सलमान खान की 1991 की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम, 7 मिलियन बिकी कॉपी, 9 गानों की प्लेलिस्ट को बार बार सुनेंगे आप


मनोरंजन 03 August 2026
post

सलमान खान की 1991 की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम, 7 मिलियन बिकी कॉपी, 9 गानों की प्लेलिस्ट को बार बार सुनेंगे आप

90 के दौर में सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं, जिसके गाने ऐसे की आज भी फैंस अपनी प्लेलिस्ट में एड करते हैं. लेकिन क्या आप भाईजान की उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसमें 9 के 9 गाने इतने हिट हुए थे कि अब तक के 100 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड साउंडट्रैक की लिस्ट में 16वें नंबर पर है. खास बात यह है कि इन गानों को 90s के जाने माने सिंगर कुमार सानू, अल्का याग्निक, अनुराधा पौडवाल और एसपी बाला सुब्रमण्यम ने आवाज दी थी और सदाबहार बना दिए थे. 

सलमान खान की फिल्म के गानों का चला जादू

सलमान खान की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह साजन है, जिसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे. वहीं इस फिल्म में 9 गाने थे, जो सभी पॉपुलर थे. वो गाने ये हैं...

साजन फिल्म के गाने

मेरा दिल भी कितना पागल है ( कुमार शानू और अलका याग्निक)
2. बहुत प्यार करते हैं (एस. पी. बाला सुब्रमण्यम)
3. देखा है पहली बार (दरबारी) (एस. पी. बालासुब्रमण्यम और अलका याग्निक)
4. जीये तो जीयें कैसे (कुमार शानू, एस. पी. बालासुब्रमण्यम और अनुराधा पौडवाल)
5. बहुत प्यार करते हैं  (अनुराधा पौडवाल)
6. तुमसे मिलने की तमन्ना है (एस. पी. बालासुब्रमण्यम)
7. तू शायर है मैं तेरी शायरी (अलका याग्निक)
8. जीये तो जीयें कैसे (पंकज उधास)
9. पहली बार मिले हैं (एस. पी. बालासुब्रमण्यम)

अब तक के 100 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड साउंडट्रैक में शामिल

वीकिपीडिया के अनुसार, नदीम श्रवण द्वारा कंपोज किए गए साजन फिल्म के गानों के लिरिक्स समीर और फैज अनवर ने लिखे थे. 7 लाख कॉपी बिकने के चलते यह फिल्म का एल्बम साल का टॉप सेलर था. 'प्लैनेट बॉलीवुड' द्वारा तैयार की गई "अब तक के 100 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड साउंडट्रैक" की लिस्ट में साजन फिल्म के साउंडट्रैक 16वें नंबर पर था. 

साजन फिल्म के बारे में 

1991 में रिलीज हुई साजन रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था. वहीं सुधाकर बोकड़े ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म बंगाली फिल्म अपन अमर आपन का रीमेक थी. फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा कादर खान, रीमा लागू और लक्ष्मीकांत बेरड़े सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. फिल्म ने 18.35 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. 

You might also like!


RAIPUR WEATHER