नितेश तिवारी निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। भव्य विजुअल्स और शानदार प्रस्तुति के बीच अभिनेता यश ने रावण के किरदार में अपनी दमदार मौजूदगी से सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। ट्रेलर में उनकी पहली झलक से लेकर अंतिम गर्जना तक हर दृश्य दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ता नजर आता है। शाही कवच, प्रभावशाली व्यक्तित्व और तीखे भावों के साथ यश का रावण एक शक्तिशाली और आत्मविश्वासी शासक के रूप में सामने आया है।
ट्रेलर में रावण के कुछ चुनिंदा लेकिन प्रभावशाली दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें यश बिना लंबे संवादों के भी अपने अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से किरदार की गंभीरता को उभारते नजर आते हैं। ट्रेलर की शुरुआत रावण की झलक से होती है और अंत उनकी दमदार गर्जना के साथ होता है, जिसने दर्शकों के बीच इस किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी यश के लुक और अभिनय की जमकर चर्चा हो रही है।
गौरतलब है कि यश इस फिल्म में सिर्फ रावण का किरदार ही नहीं निभा रहे, बल्कि अपनी कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले इसके सह-निर्माता भी हैं। 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले यश अपनी अगली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Breaking News
- देश को बांटने वाले बयान दे रहे राहुल गांधी : शेखावत
- 11 हजार किमी के 7 हाईडेंसिटी रेलमार्ग होंगे फोरलेन: रेल मंत्री
- भारतीय कहानीकारों को IICT-Netflix का प्रोत्साहन
- बारिश से आवागमन बाधित, परेशान ग्रामीणों ने नाले पर ऊंची पुलिया निर्माण की मांग
- कांग्रेस नेताओं ने ईद मिलादुन्नबी की रैली का किया स्वागत
- अम्बिकापुर : अकीदत और सौहार्द के रंगों में रंगा बटवाही, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य ‘जुलूसे मोहम्मदी’
- एशियाई खेलों से पहले फिटनेस पर मीराबाई का फोकस, हर सप्ताह लेती हैं अमेरिकी विशेषज्ञ से सलाह
- पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के डर से डूबा शेयर बाजार, मजबूत शुरुआत के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
- नेपाल में आई भीषण बाढ़, 105 भारतीयों समेत 400 पर्यटक लापता, कई लोगों की मौत की आशंका
- 'टॉक्सिक' मूवी रिव्यू: यश का स्वैग, शानदार एक्शन और स्टाइलिश दुनिया ने जीता दिल
रावण के अवतार में यश ने लूटी महफिल








