आकलन वर्ष 2026-27 यानी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न आईटीआर फाइल करने के लिए अब सिर्फ 3 दिनों का समय बचा है। आम करदाताओं के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2026 है। वहीं, बिजनेस क्लास (आईटीआर-3 और आईटीआर-4) के कुछ करदाताओं के लिए यह 31 अगस्त, 2026 है।
आयकर विभाग ने बुधवार को ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि आईटीआर की डेडलाइन चूकना 'हिट विकेट' होने जैसा है, जिसे आसानी से टाला जा सकता है। देर से आयकर रिर्टन भरने पर लगने वाली फीस और ब्याज से बचें, जल्दी आईटीआर फाइल करके इसे 'फ्री हिट' में बदलें। विभाग ने कहा कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-2, 31 जुलाई, 2026 से पहले मिला लें और अपना रिर्टन http://incometax.gov.in पर फाइल कर दें।
विभाग के मुताबिक अगर आप 31 जुलाई तक आईटीआर भरने से चूक जाते हैं तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर 'बिलेटेड रिटर्न' फाइल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको लेट फीस देनी होगी। आईटीआर आपकी पूरी आय, निवेश और वित्तीय लेन-देन का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है।
उल्लेखनीय है कि अगर किसी व्यक्तिगत करदाता की सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तब उसे 5 हजार रुपये की लेट फीस देनी होगी। अगर करदाता की सलाना इनकम 5 लाख रुपये से कम है, तब उसे लेट फीस के रूप में एक हजार रुपये भरने होंगे।
Breaking News
- मप्र के उज्जैन में इटली, स्पेन और इंग्लैंड के तीन जोड़ों ने हिंदू वैदिक परम्परा से किया विवाह
- कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं छत्तीसगढ़ में बिहान की महिलाएं
- पत्नी सुनीता आहूजा के साथ बढ़ते विवादों के बीच गोविंदा पहुंचे अस्पताल, फैंस को हुई चिंता
- इजरायल ने दक्षिणी सीरिया पर हमला किया; दमिश्क ने हमले की निंदा की।
- पुत्रदा एकादशी क्यों है खास? जानिए धार्मिक महत्व और मान्यताएं
- भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है: प्रधानमंत्री मोदी
- सुपरफूड है अलसी
- कुश्ती: मानसी लाथर ने स्लोवाकिया में आयोजित अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता; तन्वी और कोमल ने कांस्य पदक हासिल किए।
- सूरजपुर में नाै लाख रुपये ठगी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार
- अमेरिका की अब ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की तैयारी, तेहरान का पड़ोसियों से साथ न देने का आग्रह
आईटीआर दाखिल करने के आखिरी तीन दिन, 31 जुलाई के बाद लगेगी लेट फीस








