नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-सीरीज़ ने फिल्म के दोनों भागों के म्यूजिक राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह सौदा 75 करोड़ रुपये की एडवांस डील के तहत हुआ है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यह राशि रिफंडेबल एडवांस के रूप में तय की गई है, जो इस समझौते को और खास बनाती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स हासिल करने की दौड़ में कई बड़ी म्यूजिक कंपनियां शामिल थीं, लेकिन आखिरकार टी-सीरीज़ ने बाजी मार ली। कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भूषण कुमार और टी-सीरीज़ की वरिष्ठ टीम को फिल्म के संगीत की अपार संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। यह 75 करोड़ रुपये की एडवांस राशि फिल्म के दोनों भागों के संगीत अधिकारों के लिए दी गई है। भारतीय संगीत उद्योग में इसे सबसे बड़े म्यूजिक राइट्स सौदों में से एक माना जा रहा है।
निर्माताओं को फिल्म के संगीत से भी बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें पहली बार ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान और हैंस ज़िमर साथ काम कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बनाई जा रही इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
Breaking News
- देश को बांटने वाले बयान दे रहे राहुल गांधी : शेखावत
- 11 हजार किमी के 7 हाईडेंसिटी रेलमार्ग होंगे फोरलेन: रेल मंत्री
- भारतीय कहानीकारों को IICT-Netflix का प्रोत्साहन
- बारिश से आवागमन बाधित, परेशान ग्रामीणों ने नाले पर ऊंची पुलिया निर्माण की मांग
- कांग्रेस नेताओं ने ईद मिलादुन्नबी की रैली का किया स्वागत
- अम्बिकापुर : अकीदत और सौहार्द के रंगों में रंगा बटवाही, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य ‘जुलूसे मोहम्मदी’
- एशियाई खेलों से पहले फिटनेस पर मीराबाई का फोकस, हर सप्ताह लेती हैं अमेरिकी विशेषज्ञ से सलाह
- पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के डर से डूबा शेयर बाजार, मजबूत शुरुआत के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
- नेपाल में आई भीषण बाढ़, 105 भारतीयों समेत 400 पर्यटक लापता, कई लोगों की मौत की आशंका
- 'टॉक्सिक' मूवी रिव्यू: यश का स्वैग, शानदार एक्शन और स्टाइलिश दुनिया ने जीता दिल
टी-सीरीज ने 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स किए अपने नाम, 75 करोड़ में हुई बड़ी डील








