अभिनेत्री बरखा सिंह का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता ऐसे किरदार निभाने की है, जो सिर्फ कहानी का हिस्सा न बनें, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ें। हल्के-फुल्के रोमांटिक और कमिंग-ऑफ-एज किरदारों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बरखा ने पिछले कुछ वर्षों में 'क्रिमिनल जस्टिस' और अब 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इस नई सीरीज में वह पहली बार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।
बरखा ने कहा कि 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' में आईआरएस अधिकारी का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा ऐसे किरदार चुनना चाहती हूं, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। मुझे ऐसे मजबूत किरदार पसंद हैं, जिनकी अपनी आवाज हो, जो आज के दौर की जटिलताओं को दिखाएं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें।"
अपने पसंदीदा फिल्मकारों का जिक्र करते हुए बरखा ने कहा कि वह किरण राव, प्रोसित रॉय और अविनाश अरुण के साथ काम करना चाहती हैं। उनके अनुसार, इन तीनों की कहानी कहने की शैली बेहद अलग और प्रेरणादायक है। बरखा का मानना है कि भविष्य में भी वह ऐसे ही चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली किरदारों का चयन करती रहेंगी, जो उनकी अभिनय क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं और दर्शकों के बीच लंबे समय तक याद रखे जाएं।
Breaking News
- देश को बांटने वाले बयान दे रहे राहुल गांधी : शेखावत
- 11 हजार किमी के 7 हाईडेंसिटी रेलमार्ग होंगे फोरलेन: रेल मंत्री
- भारतीय कहानीकारों को IICT-Netflix का प्रोत्साहन
- बारिश से आवागमन बाधित, परेशान ग्रामीणों ने नाले पर ऊंची पुलिया निर्माण की मांग
- कांग्रेस नेताओं ने ईद मिलादुन्नबी की रैली का किया स्वागत
- अम्बिकापुर : अकीदत और सौहार्द के रंगों में रंगा बटवाही, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य ‘जुलूसे मोहम्मदी’
- एशियाई खेलों से पहले फिटनेस पर मीराबाई का फोकस, हर सप्ताह लेती हैं अमेरिकी विशेषज्ञ से सलाह
- पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के डर से डूबा शेयर बाजार, मजबूत शुरुआत के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
- नेपाल में आई भीषण बाढ़, 105 भारतीयों समेत 400 पर्यटक लापता, कई लोगों की मौत की आशंका
- 'टॉक्सिक' मूवी रिव्यू: यश का स्वैग, शानदार एक्शन और स्टाइलिश दुनिया ने जीता दिल
सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह








