रायपुर, 28 जुलाई । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार को रायपुर स्थित होटल कोर्टयार्ड-बाय-मैरियट में आयोजित छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। कॉन्क्लेव में खेल प्रशासक, खेल विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, नामचीन खिलाड़ी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
एक दिवसीय कॉन्क्लेव में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के विकास तथा खेलों को नई दिशा देने के लिए दिनभर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कॉन्क्लेव के विभिन्न सत्रों में खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान, विजन-2036 : भारत के अगले ओलंपिक चैंपियनों की तैयारी, खेलों के विकास के संभावित मार्ग, खेलों के विकास में खेल महासंघों एवं संघों की भूमिका, चोट से उत्कृष्टता तक : खेल विज्ञान की भूमिका, खेल अधोसंरचना, अकादमियों एवं ओलंपिक विजन में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, खेलो इंडिया मिशन : एक खेल राष्ट्र का निर्माण तथा छत्तीसगढ़ की पदक रणनीति एवं राज्य खेल नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।
Breaking News
- जनसांख्यिकीय लाभांश कहीं आपदा न बन जाए : अखिलेश यादव
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दमदार बढ़त से जून में औद्योगिक उत्पादन 7.3% बढ़ा
- जनदर्शन में कलेक्टर महोबे ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 66 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश
- रिमझिम बारिश के बीच ग्राम घठुला में सजी बाल चौपाल 2.0, बच्चों ने सीखे अधिकार और सुरक्षा के गुर
- गुजरात राजकोट जू में तीन एशियाई शेर शावकों का जन्म, संख्या बढ़कर 20 हुई
- वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय उद्योग की मजबूती की सराहना, वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स
- घनी आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन हटाने की मांग, ग्रामीण पहुंचे जनदर्शन
- असम और नागालैंड में बाढ़ का तांडव, वायुसेना ने 458 लोगों को सुरक्षित निकाला
- बदकिस्मती का नक्शा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का इतिहास, 1951-2025
- राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पेश, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन बुधवार तक स्थगित
रायपुर : मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार : लक्ष्मी राजवाड़े







