आज अधिकांश एशियाई शेयर बाजार सूचकांक सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.1 प्रतिशत से अधिक उछला, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स और दक्षिण कोरिया का कोस्पी एक प्रतिशत चढ़ा, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स लगभग 0.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि जापान का निक्केई 225 आधा प्रतिशत बढ़ा। इसके विपरीत, ताइवान का ताइएक्स मामूली रूप से गिरा।
आज प्रमुख यूरोपीय सूचकांकों में तेजी देखी गई। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, जर्मनी का DAX 1.7 प्रतिशत से अधिक, फ्रांस का CAC 40 एक प्रतिशत और लंदन का FTSE 100 0.6 प्रतिशत बढ़ा।







