हरियाणा स्थित एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 3 अगस्त 2026 तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 400–425 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी ने सोमवार को यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा और सोमवार 3 अगस्त 2026 को बंद होगा। इसमें निवेश करने के लिए एंकर निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 400–425 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के 5 रुपये फेस वैल्यू वाले इस इश्यू में निवेश करने के लिए न्यूनतम 34 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 34 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ 2,900 मिलियन रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इस इश्यू में केवल नए शेयर जारी होंगे। कंपनी की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर 6 अगस्त को होने की उम्मीद है।
कंपनी इश्यू से मिलने वाली रकम में से 1,800 मिलियन रुपये का इस्तेमाल लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए 210 मिलियन रुपये का इस्तेमाल नए पावर इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए रिसर्च, डिज़ाइन और डेवलपमेंट गतिविधियों में निवेश के लिए और बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
उल्लेखनीय है कि एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड एक टेक्नोलॉजी-आधारित कंपनी है, जो रेलवे रोलिंग स्टॉक में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट के डिजाइन, डेवलपमेंट, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है।
Breaking News
- एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 400–425 रुपये प्रति शेयर
- राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान
- कमला नेहरू कॉलेज में पीजी के विद्यार्थियों को फीस पर दी गई विशेष रियायत
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : CM विष्णुदेव साय
- आंध्र प्रदेश का मदनपल्ले किस प्रकार एक शून्य अपशिष्ट शहर का निर्माण कर रहा है?
- संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध टूटा
- मानसून इस सप्ताह अपना सबसे तीव्र रूप दिखाएगा, उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों में इसके पहले संकेत मिले हैं।
- सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ पर 212वीं बटालियन में सैनिक सम्मेलन आयोजित
- सुकमा एसपी ने एमएससी में 90.50% अंक लाने वाली मुस्कान का किया सम्मान
- दरभा के जैगूर से गूंजा मन की बात प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने उमड़ा जनसैलाब
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 400–425 रुपये प्रति शेयर







