कमला नेहरू कॉलेज में पीजी के विद्यार्थियों को फीस पर दी गई विशेष रियायत
Breaking News

कमला नेहरू कॉलेज में पीजी के विद्यार्थियों को फीस पर दी गई विशेष रियायत

post

कमला नेहरू कॉलेज में पीजी के विद्यार्थियों को फीस पर दी गई विशेष रियायत

सत्र 2026-27 की पढ़ाई के लिए कमला नेहरू कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। नवीन दाखिले पर स्नातकोत्तर (पीजी) की विभिन्न कक्षाओं में वर्तमान सत्र की फीस में विशेष सुविधा प्रदान करते हुए रियायत दी जा रही है। विशेषकर आर्थिक रूप से कम आय वर्ग वाले परिवार के विद्यार्थियों को राहत देते हुए महाविद्यालय प्रबंधन ने फीस में इस विशेष छूट की मंजूरी दी है।

कमला नेहरू कॉलेज ने सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में विशेष रियायत का निर्णय लिया है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना है। नई फीस संरचना कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस निर्णय को स्नातकोत्तर शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। कमला नेहरू कॉलेज प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नए प्रवेश और नियमित छात्रों की फीस कम करने का राहतभरा निर्णय लिया है।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार जारी किए गए नवीन फीस चार्ट के अनुसार एमए, एमएससी के अलावा व्यावसायिक विषय जैसे एमए एजुकेशन, पीजीडीसीए, बीलिब-एमलिब समेत विभिन्न विषयों के शुल्क में रियायत दी गई है। संस्थान के इस छात्र-हितैषी फैसले से न केवल स्थानीय बल्कि दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। कॉलेज के इस कदम के बाद से ही नए दाखिले के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल है।

विशेष छूट के बाद भी जारी रहेगी छात्रवृत्ति व अन्य सुविधाएं

काॅलेज प्रबंधन के अनुसार छात्रवृत्ति और अन्य रियायतें भी जारी रहेंगी। फीस में इस सामान्य कटौती के अलावा, कॉलेज में पहले से चल रही सरकारी छात्रवृत्तियां और आर्थिक रूप से कमजोर व दिव्यांग श्रेणियों के लिए मिलने वाली विशेष छूट भी पहले की तरह जारी रहेगी। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं नया स्ट्रक्चर देखने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कॉलेज के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जा सकते हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER