जिले की होनहार छात्रा मुस्कान टावरी, पिता अनिल टावरी, ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान (एमएससी) फाइनल परीक्षा में 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने उन्हें आज साेमवार काे सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुकमा एसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि मुस्कान की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर युवा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुस्कान को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां पूरे जिले का गौरव बढ़ाती हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। मुस्कान टावरी की इस सफलता पर उनके परिजनों, शुभचिंतकों और जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Breaking News
- एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 400–425 रुपये प्रति शेयर
- राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान
- कमला नेहरू कॉलेज में पीजी के विद्यार्थियों को फीस पर दी गई विशेष रियायत
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : CM विष्णुदेव साय
- आंध्र प्रदेश का मदनपल्ले किस प्रकार एक शून्य अपशिष्ट शहर का निर्माण कर रहा है?
- संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध टूटा
- मानसून इस सप्ताह अपना सबसे तीव्र रूप दिखाएगा, उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों में इसके पहले संकेत मिले हैं।
- सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ पर 212वीं बटालियन में सैनिक सम्मेलन आयोजित
- सुकमा एसपी ने एमएससी में 90.50% अंक लाने वाली मुस्कान का किया सम्मान
- दरभा के जैगूर से गूंजा मन की बात प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने उमड़ा जनसैलाब
सुकमा एसपी ने एमएससी में 90.50% अंक लाने वाली मुस्कान का किया सम्मान







