सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक ने म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची पर कई आरोप लगाए हैं, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. सिंगर ने कंपोजर पर गाने कॉपी करने, AI-जनरेटेड आवाज का इस्तेमाल करने, PR के जरिए लोगों की सोच बदलने और उनके हालिया रिलीज गाने 'ये आवारापन' को खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. X पर अमाल ने तनिष्क को लेकर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें कई पर्सनल और प्रोफेशनल आरोप लगाए गए. कंपोजर ने तनिष्क को म्यूजिक इंडस्ट्री का जजू कहा.
"म्यूजिक इंडस्ट्री का जजू, वो बात को यहां से वहां ले जाता है, फिर 'पापा-पापा' चिल्लाते हुए मोहित सूरी, PR और आम लोगों को फोन करता है. अरे बच्चे, हर कोई तुम्हारी तरह 'RR' (रोने-धोने) नहीं करता. तुम्हारा पैटर्न पता चल गया है छोटे और मैंने यह पैटर्न पहले ही पकड़ लिया है." उन्होंने आगे कहा, "खैर, मुझे बताओ तो सही? मैं किस दौर से गुजर रहा हूं? मैं तुम्हें बताता हूं कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूं – मैं लोगों से मिल रहे ढेर सारे प्यार और सफलता का अनुभव कर रहा हूं.
उम्मीद है तुम्हें भी कभी यह मिले, तुम्हें इसकी जरूरत है, तुम्हारे पास मेरे हैशटैग के अलावा कुछ नहीं है जो तुम्हें चर्चा में बनाए हुए है."
"51 साल का बुड्ढा हो गया है, लेकिन अब तक यह समझ नहीं आया कि सोच और इमेज बाद में आती है, पहले कला (ART) आती है. AI आवाज बनाकर दुनिया को बताना कि यह मेरी असली आवाज है... मैं असली आवाज पहचानता हूं! यह बिल्कुल जाल में फंसे चूहे की चीख जैसी है."
आगे उन्होंने कहा, इसे ओरिजिनल कहा, जबकि ट्रैक में सब कुछ AI है. अगर तुम्हें पैसों की दिक्कत है तो मेरे सामने क्यों रोते हो? अपने बच्चों की कसम खाओ, अपनी पिछली शादी के बाद एलिमनी (गुजारा भत्ता) की दिक्कतों की बात करो, अपनी कारों का कलेक्शन बेच दो - जगुआर, रेंज रोवर, BMW और मर्सिडीज - ये सब तो तुम्हारे पास हैं ही. फिर भी 7-8 लाख की रॉयल्टी पर तुम YRF के बारे में झूठ क्यों बोल रहे हो? "मोहित सूरी के एक कॉल पर तुमने पोस्ट डिलीट कर दिया, इसका मतलब है कि तुम्हें खुद नहीं पता कि तुम क्या कह रहे हो या कैसा महसूस कर रहे हो, जबकि मैं पूरी तरह क्लियर हूं..."
उन्होंने कहा, "तुमने कई सिंगर्स और नए आर्टिस्ट्स की जिंदगी बर्बाद कर दी है, यह पागलपन है. इंसान दुआओं की वजह से सलामत रहता है, तुमने तो सिर्फ बद्दुआएं कमाई हैं... क्या तुम मुझसे बात करने के लिए दूसरों का सहारा लेने के बजाय सीधे मुझे कॉल नहीं कर सकते? तुम ही तो परेशान और लगभग डिप्रेशन में हो कि बॉट व्यूज, फेक लाइक्स और कमेंट्स के बावजूद तुम्हारा गाना क्यों नहीं चल रहा है." अमाल ने आगे लिखा, "तुम रिलीज के समय हाइप बनाना चाहते थे और तुमने सोचा कि अपना गाना मेरे गाने के साथ ही ले आऊं... उसी दिन? किस बात का मुकाबला कर रहे हो मुझसे?"
अमाल ने आगे कहा, "तुममें और मुझमें फर्क है भाई... मैं हेल्दी कॉम्पिटिशन के लिए भी ऐसी घटिया हरकतें नहीं करूंगा और कैसा कॉम्पिटिशन? पहले गाना तो बनाओ, ओरिजिनल तो बनाओ, जो चोरी का न हो..." "पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री एक तरफ और अमाल मलिक एक तरफ? उन्होंने आगे कहा, "तुम सच में Toxic नाम की फिल्म के लिए सही कम्पोजर हो, तुम्हारी आत्मा में गंदगी भरी है. आज फिर जाकर मोहित सर से शिकायत मत कर देना, लोल." हरे बालों वाले अपने अनोखे अवतार में म्यूजिक कम्पोजर की एक तस्वीर शेयर करते हुए अमाल ने लिखा, "हां, एक और बात, 'बालों से चटनी साफ कर'."
यह पोस्ट दोनों कम्पोजर्स के बीच बढ़ती ऑनलाइन लड़ाई के बीच आया है. अमाल ने तनिष्क पर गाने चुराने, AI-जनरेटेड वोकल्स का इस्तेमाल करने और रॉयल्टी पेमेंट को लेकर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है. इससे पहले भी, बिना किसी का नाम लिए अमाल ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित PR कैंपेन चल रहा है और उनके नए गाने को ट्रोल करने की कोशिश की जा रही है.







