दही भारतीय रसोई का ऐसा सुपरफूड है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आमतौर पर दही का इस्तेमाल रायता, लस्सी या कढ़ी बनाने में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे कई ऐसे स्वादिष्ट स्नैक्स भी तैयार किए जा सकते हैं, जिन्हें बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं? अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या शाम की चाय के साथ कुछ अलग बनाने का मन हो, तो दही से बनने वाले स्नैक्स बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
दही आलू चाट उबले हुए आलू के टुकड़ों पर फेंटा हुआ दही डालें। ऊपर से हरी चटनी, इमली की चटनी, भुना जीरा, लाल मिर्च, चाट मसाला, अनार के दाने और सेव डालें यह स्नैक स्वाद और रंग दोनों में शानदार होता है। पार्टी स्टार्टर के रूप में भी पसंद किया जाता है।







