काठमांडू, 22 जुलाई नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बाझंग जिले में आज तड़के 4ः40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र बाझंग जिला का कोटदेवल क्षेत्र रहा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप मापन तथा अनुसंधान केंद्र ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय भूकंप मापन तथा अनुसंधान केंद के अनुसार, भूकंप के झटके बाझंग के अलावा पड़ोसी बैतडी जिला के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए।इस वजह से सो रहे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
नेपाल को हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप समय-समय पर आते रहते हैं।
Breaking News
- मानसून में तीन दिन तक बुखार रहने पर कराएं ये जरूरी टेस्ट
- विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आशीष यादव ने भाला फेंक में जीता रजत
- विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: पूजा ने ऊंची कूद के फाइनल में बनाई जगह
- मेसी के संन्यास का फैसला सिर्फ उनका होगा: अर्जेंटीना फुटबॉल प्रमुख
- रूस से तेल खरीदने वाले भारत समेत 5 देशाें पर अमेरिकी शिकंजा, 100 प्रतिशत टैरिफ वाले बिल को सीनेट की मंजूरी
- एलन मस्क ने यूक्रेन को रूस के अंदर ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक इस्तेमाल करने से रोका
- असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और शव मिला
- इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस, सीजेआई सूर्यकांत और मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार आज, देशभर के विशेषज्ञ तैयार करेंगे खेल विकास का रोडमैप
- यूपी पुलिस की मप्र में बड़ी कार्रवाई, देवास के तेल कारोबारी अशोक जैन की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क
नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बाझंग जिले में डोली धरी








