अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'चंदू चैंपियन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। यह उनके करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। इस सम्मान की घोषणा होते ही कार्तिक अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और खुशी से झूम उठे। इस श्रेणी में उन्होंने मलयालम फिल्म 'भ्रमयुगम' के लिए अभिनेता ममूटी के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार हासिल किया।
राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा के बाद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह परिवार के साथ पुरस्कारों की लाइव घोषणा देखते नजर आ रहे हैं। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, वह खुशी से उछल पड़े। इसके बाद उनके माता-पिता ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। वीडियो में उनकी मां बेटे के गाल पर प्यार से चुंबन देती नजर आती हैं, जिसने इस खास पल को और भावुक बना दिया।
कार्तिक ने वीडियो के साथ लिखा, "अब भी इस एहसास को महसूस कर रहा हूं। कुछ पल शब्दों से परे होते हैं। सालों का संजोया सपना सच हो गया। हमेशा आभारी रहूंगा।" वहीं इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा, "सपने सच होते हैं।"
उल्लेखनीय है कि 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस किरदार को पर्दे पर साकार करने के लिए कार्तिक आर्यन ने शारीरिक और मानसिक रूप से कड़ी तैयारी की थी, जिसकी सराहना दर्शकों और समीक्षकों ने भी की।
Breaking News
- प्रधानमंत्री मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
- मानसून में तीन दिन तक बुखार रहने पर कराएं ये जरूरी टेस्ट
- विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आशीष यादव ने भाला फेंक में जीता रजत
- विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: पूजा ने ऊंची कूद के फाइनल में बनाई जगह
- मेसी के संन्यास का फैसला सिर्फ उनका होगा: अर्जेंटीना फुटबॉल प्रमुख
- रूस से तेल खरीदने वाले भारत समेत 5 देशाें पर अमेरिकी शिकंजा, 100 प्रतिशत टैरिफ वाले बिल को सीनेट की मंजूरी
- एलन मस्क ने यूक्रेन को रूस के अंदर ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक इस्तेमाल करने से रोका
- असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और शव मिला
- इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस, सीजेआई सूर्यकांत और मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार आज, देशभर के विशेषज्ञ तैयार करेंगे खेल विकास का रोडमैप
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद भावुक हुए कार्तिक आर्यन








