जांजगीर-चांपा, 16 जुलाई । लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं तथा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में सांसद ने जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार, आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, कौशल विकास और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, वनमंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- प्रधानमंत्री मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
- मानसून में तीन दिन तक बुखार रहने पर कराएं ये जरूरी टेस्ट
- विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आशीष यादव ने भाला फेंक में जीता रजत
- विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: पूजा ने ऊंची कूद के फाइनल में बनाई जगह
- मेसी के संन्यास का फैसला सिर्फ उनका होगा: अर्जेंटीना फुटबॉल प्रमुख
- रूस से तेल खरीदने वाले भारत समेत 5 देशाें पर अमेरिकी शिकंजा, 100 प्रतिशत टैरिफ वाले बिल को सीनेट की मंजूरी
- एलन मस्क ने यूक्रेन को रूस के अंदर ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक इस्तेमाल करने से रोका
- असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और शव मिला
- इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस, सीजेआई सूर्यकांत और मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार आज, देशभर के विशेषज्ञ तैयार करेंगे खेल विकास का रोडमैप
सांसद कमलेश जांगड़े ने दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की








