नई दिल्ली, 09 जून । ओमान के मसिराह तट के पास चेतावनियों को लगातार नजरअंदाज करने और नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश में अमेरिका ने सोमवार को पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी मैरिवेक्स पर मिसाइल से हमला कर दिया। हालांकि, इस पर सवार सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उन्हें ओमानी अधिकारियों की मदद से बचा लिया गया है।
भारत के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह जहाज खाली था और उस पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। यह ब्लैक लिस्टेड जहाज अमेरिकी नौसेना की चेतावनियों को लगातार नजरअंदाज करके नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था। यह जहाज विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) से प्रतिबंधित जहाजों की सूची में शामिल था।
मिली जानकारी के अनुसार एमटी मैरिवेक्स ने पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते पिछले कई दिनों में अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की चार कोशिशें की थी। तीन बार चेतावनी मिलने पर जहाज पीछे हट गया, लेकिन 8 जून को चौथे प्रयास में उसने ओमानी समुद्री क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान जहाज ने अपने सिग्नल उपकरण बंद कर दिए, ताकि उसका पता न चल सके। बार-बार चेतावनी न मानने के बाद अमेरिकी नौसेना ने अपने युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन 72) से एफ/ए‑18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान के जरिए इस जहाज के इंजीनियरिंग और स्टीयरिंग हिस्सों पर सटीक हमला कर इसे डुबो दिया। हमले के समय जहाज खाली था और उसमें कोई माल लदा नहीं था।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बयान जारी कर कहा कि 8 जून को ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने बिना तेल वाले एक टैंकर को रोक दिया। यह टैंकर ईरान के बंदरगाह तक जाने की कोशिश करके नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था। जब चालक दल ने अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन नहीं किया, तो एफ/ए‑18 सुपर हॉर्नेट विमान ने जहाज पर हमला किया।
Breaking News
- खोखरा नहर में निर्माणाधीन पुलिया का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा-गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान
- किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत फसल बीमा के निर्देश
- महान चिंतक और समाज सुधारक आचार्य श्री रामचंद्र शर्मा का स्मरण
- आचार्य श्री रामचंद्र शर्मा पुण्यतिथि : प्रेरणा, सेवा और सदाचार का अमर संदेश
- Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक
- वीरता, नेतृत्व और बलिदान की अमर प्रतिमूर्ति रानी दुर्गावती
- नेपाल में पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी को यूएमएल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध और गैरकानूनी
- संयुक्त राष्ट्र मंच का राजनीतिकरण करने पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा
- भगवंत मान वीडियो मामले में गुरूग्राम में एफआईआर दर्ज, भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
- 'दही के शोले' नहीं खाए तो क्या खाया, इस रेसिपी से बनाएंगे तो उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश में ओमान के तट पर अमेरिका ने डुबोया तेल टैंकर








