व्यारा, 09 जून । गुजरात के व्यारा से कार से जा रहे एक परिवार की कार मंगलवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर-धुले रोड पर दूसरे वाहनों से टकरा गई। इसमें कार चार लोगों सहित 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अमलनेर के पास अस्पताल
में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा जलगांव जिले के अमलनेर-धुले रोड पर होटल वृंदावन और मंगरूल गांव के पास कार, एसटी बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में हुआ। इसमें एक गुजरात निवासी एक परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार यह परिवार महाराष्ट्र के मंगरूल गांव के पास आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रहा था।
बताया गया कि एसटी बस और एक बाइक अमलनेर से धुले की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धुले की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार सीधे एसटी बस तथा बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में बाइक सवार धरनगांव निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गुजरात निवासी कार सवार नंदलाल गोपाल महाजन, सुरेश विक्रम महाजन, अनीता सुरेश महाजन और निर्मला नंदलाल महाजन ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि यह गुजराती परिवार व्यारा से अमलनेर में मंगरूल गांव के पास आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद कार के मलबे में एक मासूम बच्चा फंस गया था, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एसटी बस में सवार दीपक दिलीप पाटील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Breaking News
- खोखरा नहर में निर्माणाधीन पुलिया का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा-गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान
- किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत फसल बीमा के निर्देश
- महान चिंतक और समाज सुधारक आचार्य श्री रामचंद्र शर्मा का स्मरण
- आचार्य श्री रामचंद्र शर्मा पुण्यतिथि : प्रेरणा, सेवा और सदाचार का अमर संदेश
- Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक
- वीरता, नेतृत्व और बलिदान की अमर प्रतिमूर्ति रानी दुर्गावती
- नेपाल में पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी को यूएमएल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध और गैरकानूनी
- संयुक्त राष्ट्र मंच का राजनीतिकरण करने पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा
- भगवंत मान वीडियो मामले में गुरूग्राम में एफआईआर दर्ज, भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
- 'दही के शोले' नहीं खाए तो क्या खाया, इस रेसिपी से बनाएंगे तो उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
गुजरात से महाराष्ट्र जा रहे परिवार की कार दूसरे वाहनों से टकरायी, 6 की मौत








