जांजगीर। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से मुक्त कराए गए जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिक एवं उनके परिवारजन सकुशल बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम ने स्टेशन पहुंचकर सभी श्रमिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को भोजन उपलब्ध कराया गया तथा उन्हें उनके गृह ग्राम तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित की है। इस दौरान अधिकारियों ने श्रमिकों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
Breaking News
- मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी
- छत्तीसगढ़ में अब महज 24 घंटे में मिलेगा श्रम पहचान पंजीयन प्रमाणपत्र, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन
- बिना गारा-चूने के बना चमत्कारी घाघरा मंदिर
- नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
- 16 जून को मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में करेगा प्रवेश
- बैगामुड़ा जलाशय के कार्यों के लिए 3.08 करोड़ रुपये स्वीकृत
- Trump says भारत के साथ नई व्यापार डील तय
- पर्यावरण संरक्षण: आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी
- Rubio ने एयरपोर्ट पर हमले के बाद कुवैत का समर्थन किया
- World Environment Day पर गुटेरेस ने वैश्विक कार्रवाई का किया आह्वान
मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी







