काकामिगहारा (जापान), 30 मई। भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले पूल-ए मुकाबले में शनिवार को मलेशिया को 2-1 से पराजित किया। 15 वर्षीय फॉरवर्ड नूशीन नाज़ ने दोनों गोल दागकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबाव बढ़ाया और 19वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को नूशीन नाज़ ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
अच्छी लय में दिख रही नूशीन यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने 28वें मिनट में एक तेज और सटीक शॉट लगाकर मलेशियाई गोलकीपर को छकाया और भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इसके साथ ही भारत ने हाफ टाइम तक मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली।
दूसरे हाफ में मलेशिया ने वापसी की कोशिश की और 41वें मिनट में नूर अजली ने गोल कर अंतर को 2-1 कर दिया। इसके बाद मलेशिया ने बराबरी हासिल करने के लिए लगातार हमले किए, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को कोई और मौका नहीं दिया।
पूरे मुकाबले में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और कुल 16 पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए। हालांकि टीम इनमें से केवल दो मौकों को गोल में बदल सकी, लेकिन नूशीन नाज़ के दोनों गोल अंततः जीत का अंतर साबित हुए।
इस जीत के साथ भारत ने तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और फिलहाल पूल-ए में दूसरे स्थान पर है। भारत और कोरिया दोनों के तीन-तीन अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के आधार पर कोरिया शीर्ष पर बना हुआ है।
भारतीय टीम अब अपने अगले पूल मुकाबले में 31 मई 2026 को कोरिया का सामना करेगी। मुकाबला पूल की शीर्ष टीम तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Breaking News
- कंपनी के सामान के आड़ में गांजा तस्करी, 3 करोड़ का गांजा जब्त
- Karachi में जल बुनियादी ढांचे की उपेक्षा कृषि के पतन और ज़मीन पर कब्ज़े को बढ़ावा दे रही
- मौत के बाद भी सारी बातें सुनता है शख्स, इतनी देर तक एक्टिव रहता है दिमाग
- रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना बनी बिजली बचत की नई ताकत
- सीबीएसई की ओएसएम प्रणाली पर जयराम रमेश ने उठाए सवाल
- जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी भीड़
- भ्रामक दावे को लेकर 'वाजीराम एंड रवि' कोचिंग संस्थान पर सात लाख का जुर्माना
- 'विकसित भारत 2047' हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन
- पुनर्वासित युवाओं के नसबंदी खोलने हेतु ऑपरेशन शिविर आयोजित
- बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
अंडर-18 महिला एशिया कप: नूशीन नाज़ के दम पर भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया







