नई दिल्ली, 29 मई । पश्चिम एशिया में जारी तनाव खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के एक अस्थाई समझौते के काफी करीब पहुंचने की खबर से आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 50,668.97 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,563.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 242.74 अंक यानी 0.91 प्रतिशत उछल कर 26,917.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 50,695.35 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,425.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत टूट कर 8,188.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,092.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में से इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,083.62 अंक के स्तर तक गिर गया है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,949 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,036.02 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 230.25 अंक 2.81 प्रतिशत उछल कर 8,415.54 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,151.63 अंक यानी 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,788.07 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 1,619.88 अंक यानी 2.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,313 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,214.06 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 265.84 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,272 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.60 प्रतिशत उछल कर 1,578.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Breaking News
- कंपनी के सामान के आड़ में गांजा तस्करी, 3 करोड़ का गांजा जब्त
- Karachi में जल बुनियादी ढांचे की उपेक्षा कृषि के पतन और ज़मीन पर कब्ज़े को बढ़ावा दे रही
- मौत के बाद भी सारी बातें सुनता है शख्स, इतनी देर तक एक्टिव रहता है दिमाग
- रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना बनी बिजली बचत की नई ताकत
- सीबीएसई की ओएसएम प्रणाली पर जयराम रमेश ने उठाए सवाल
- जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी भीड़
- भ्रामक दावे को लेकर 'वाजीराम एंड रवि' कोचिंग संस्थान पर सात लाख का जुर्माना
- 'विकसित भारत 2047' हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन
- पुनर्वासित युवाओं के नसबंदी खोलने हेतु ऑपरेशन शिविर आयोजित
- बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख







