चिरांग, 17 अप्रैल । असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो उठा। आक्रोशित भीड़ ने वन विभाग के कई वाहनों और कार्यालय परिसर में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों के मुताबिक वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में वन विभाग एवं पुलिस ने 25 आदिवासी लोगों को बीते गुरुवार को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में रखा गया था। इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आज सुबह मौके पर एकत्रित हुए और कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। गुस्साई भीड़ ने वन विभाग के वाहनों और कार्यालय में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।स्थानीय पुलिस के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।--
Breaking News
- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का कोलंबो हवाई अड्डे पर स्वागत
- गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026
- मां गंगा के जयकारों के बीच खुले गंगोत्री मंदिर के कपाट
- खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार
- परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदला गया
- पिता का मर्डर, बेटे को आजीवन कारावास की हुई सजा
- फरसे की धार और ज्ञान का विस्तार: परशुराम जन्मोत्सव विशेष
- धरती पर स्वर्ग का आशीष: अक्षय तृतीया की संपूर्ण कथा
- अन्नपूर्णा देवी घर पर हैं’: चिन2 भोसले ने स्पॉटलाइट से परे दादी आशा भोसले को किया याद
- विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी








