रायपुर 15 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के जिला सक्ती के अंतर्गत वेदांता पावर लिमिटेड के सिंघीतराई (तहसील डभरा) में बीते 14 अप्रैल को बॉयलर यूनिट-1 में तकनीकी खराबी के कारण एक दुखद औद्योगिक दुर्घटना घटित हुई। इस घटना में कुल 34 श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 12 श्रमिकों की मृत्यु हो गई है। शेष घायल श्रमिकों का उपचार रायगढ़ स्थित विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास ताेपनाें ने मंगलवार की देर रात मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, डभरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जांच के दौरान घटना के कारणों, जिम्मेदार व्यक्तियों/संस्थाओं की पहचान, पूर्व में किए गए सुरक्षा निरीक्षणों की स्थिति तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक उपायों का परीक्षण किया जाएगा।
जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे 30 दिवस के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
Breaking News
- हैदराबाद में अस्थमा रोगियों काे 8 जून को मुफ्त वितरित हाेगा मुरैल मछली प्रसादम
- कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश के आदेश के बाद नेपाल सुप्रीम कोर्ट में मची अफरा-तफरी, गायब हुए प्रशासनिक कर्मचारी
- सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तर से उबरकर सपाट बंद हुए; आईटी शेयरों में चमक दिखी।
- एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप: महिला टीम रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर और पुरुष टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर रहा।
- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा
- अंतरिक्ष यान इस बात की पड़ताल करेगा कि पृथ्वी उग्र सौर हवाओं से कैसे बचाव करती है।
- अमित शाह ने छग में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ
- नेपाल में सरकार के खिलाफ भूमिहीनों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग
- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा 'पायलट-फॉलो' वाहनों का काफिला
- लूट का शिकार हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसा: प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश







.jpg)
.jpg)