सक्ती, 14 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में मंगलवार को दोपहर हुए जोरदार विस्फोट से 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में रोजाना की तरह मजदूर अपना काम कर रहे थे, जब दोपहर को बॉयलर में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे चारों ओर आग और धुएं का गुबार फैल गया। इससे प्लांट में हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना भयावह था कि आसपास काम कर रहे श्रमिक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय प्लांट परिसर में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे।
घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से झुलसे और घायल मजदूरों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्लांट परिसर को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल था। कई मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए, जबकि कई को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए लगाया गया है। प्रारंभिक तौर पर बॉयलर फटना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज और राहत कार्य है, जबकि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Breaking News
- ओडिशा के आदिवासी जीतू मुंडा की मदद को आगे आए कृषि मंत्री, एक माह की सैलरी देने की घोषणा
- भारतीय गोल्फ के दिग्गज विजय कुमार का निधन
- भगवंत मान चार साल के फेल मॉडल का हिसाब दें : भाजपा
- स्टडी के मुताबिक, Glp 1 दवा से मरीजों में दोबारा हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है
- इंडिगो एयरलाइन एक मई से दोहा के लिए फिर से शुरू करेगा उड़ान
- देश में इलाज का खर्च हुआ कम, एनएसओ सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी
- सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ईपीएफओ पुराने ईपीएफ खातों को यूएएन से ट्रैक करने और लिंक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा।
- एनएसओ सर्वेक्षण में देश भर में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में महत्वपूर्ण वृद्धि पर प्रकाश डाला गया है।
- पाकिस्तान दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों को मौका
छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में जबरदस्त विस्फोट,4 मजदूरों की मौत








